
0 Bookmarks 75 Reads0 Likes
नमन करें हम मातु पिता को,
श्रद्धा सुमन चढ़ाते हैं।
नमन करें हम गुरु चरणों को,
हमको राह दिखाते हैं॥1॥
नमन करें हम धरती अंबर,
सूरज चाँद सितारों को।
नमन करें परिवार जनों को,
सुख दुख के सब प्यारों को॥2॥
नमन करें हम देवी देवता,
जग के पालन हारी को।
नमन करें हम पशु पक्षी को,
उड़ते सब नभचारी को॥3॥
नमन करें हम अरुण वरुण को,
सबके जीवन दाता हैं।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments