
0 Bookmarks 46 Reads0 Likes
भूख, प्यास दिनरात भूल कर
विद्या का रसपान किया।
रास रंग है परछाई
जीवन सत्य का ध्यान किया।
बोझ लादकर कंधों पर वर्षों की यात्राएँ तय कीं।
उजले कल के स्वप्न लिये ज्ञान सोम प्याला पय पी।
समय दरोगा छड़ी लिए
ठोकर से सावधान किया।
बूँद बूँद से सागर भरता शब्द ज्ञान का नित नाता।
द्वादशाक्षर वेद मंत्र गागर में सागर कहलाता।
व्यर्थ करो मत अविश्वास
अविश्वासों ने व्यवधान किया।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments