संवेदनशील कवि's image
NaN min

संवेदनशील कवि

मधु शर्मामधु शर्मा
0 Bookmarks 3 Reads0 Likes

यूँ ही नहीं लिख देता एक संवेदनशील कवि, 
किसी की वेदना या दर्द दर्शाती कविता कोई। 
सहा होगा कष्टों को कई बार उस ने स्वयं भी, 
पढ़ कर चेहरा जान लेता पीड़ा झट से मन की। 
 
मुस्कुराती आँख के पीछे छुपी हुई दर्द की लहर, 
दु:खों के पहाड़ से लदी हुई झुकी-झुकी कमर, 
देखकर भी जिसे अनदेखा कर देते आप-हम हैं, 
अनुभवी कवि की आँख से छुप न सकें ये मर्म हैं। 
 
अद्भुत यह कला भला यूँ ही तो न उसे मिली हो

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts