पानी का बुलबुला's image
NaN min

पानी का बुलबुला

मधु शर्मामधु शर्मा
0 Bookmarks 49 Reads0 Likes

मूसलाधार बारिश के कारण सड़क किनारे साफ़ पानी की तेज़ धारा सी बन रही थी। मोटी-मोटी बूँदों के टपटप गिरते ही उस धारा में बुलबुले बन कर उसी गति से बह रहे थे। उन्हीं में से एक बड़े से बुलबुले ने सड़क के बीचों-बीच एक गढ़ैया में अन्य बुलबुलों को बनते और उसी क्षण मिटते हुए देखा। स्वयं को उनसे अधिक समय तक टिका देखकर वह अपने अस्तित्व पर गर्व से फूला नहीं समा रहा था।

लेकिन यह क्या? दूसरे ही पल वह भी फूट कर गढ़ैया के बुलबुलों की तरह पानी में जा मिला।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts