मेरी मातृ-भूमि's image
NaN min

मेरी मातृ-भूमि

मधु शर्मामधु शर्मा
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

पूजा के कमरे में, सामने मेरे सदैव जो रहता है, 
वह तिरंगा मुझे मेरी मातृ-भूमि से जोड़े रखता है। 
 
उसे प्रणाम कर सोच का एक दरिया जो बहता है, 
सोचा आपसे साझी कर लूँ मेरी जो मनोव्यथा है। 
 
जन्म-भूमि मेरी चाहे मुझसे हज़ारों मील दूर सही, 
उससे मैं दूर कहाँ, रोम-रोम मेरा मुझसे कहता है। 
 
यहाँ रहूँ या मैं जा बसूँ धरती के किसी भी कोने में, 
मेरा भारत महान लेकिन मेरे ही भीतर तो बसता है। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts