
0 Bookmarks 67 Reads0 Likes
ज्ञानी अपने ज्ञान पे कर रहा अभिमान,
बल अपना दिखाके इतरा रहा बलवान।
तप के बारे लम्बी-लम्बी हाँके तपस्वी,
कविता पढ़के तालियाँ बजवाते कवि।
धर्म होता जा रहा धर्मात्मा का विलोप,
धन के भंडार भरे धनी क्यों करता लोभ।
सेवक कहे उस जैसी करे न कोई सेवा,
साधु क्यों चाहे अपनी साधना का मेवा?
दिखावे के लिए करते कुछ भक्त भक्ति,
घमंड ने नाश कर दी बुद्धिमान की बुद्धि। <
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments