फ़िलहाल's image
NaN min

फ़िलहाल

मधु शर्मामधु शर्मा
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes


जुदा हों हमारे रास्ते इसी में भलाई है, 
सोचें नहीं, सोचने की अभी मनाही है। 
  
मिलेंगे ये रास्ते आगे, कहीं न कहीं तो, 
मिलेंगे हम देखिएगा कभी न कभी तो, 
किरन उम्मीद की इक नज़र तो आई है, 
फ़िलहाल जुदा रहें रास्ते, तो भलाई है। 
 
हड़बड़ी में बिगड़ी बात बनती कभी नहीं, 
सब्र रखिएगा, क़यामत आई अभी नहीं, 
बैठ साहिल पे क्यों हर कश्ती जलाई है, 
फ़िलहाल जुदा रहें रास्ते तो ही भलाई है। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts