
एक समझदार पति व पत्नी का दृष्टिकोण:
आज से 50 साल पहले: "क्या हुआ अगर हमारी बेटी की लव-मैरिज हो रही है, लेकिन अपनी जाति के ही लड़के से। किसी दूसरी जाति के लड़के से तो नहीं हो रही न! और दुनियावालों की चिंता न करें, वो तो कुछ दिन बातें बनाएँगे, फिर किसी और को पकड़ लेंगे।"
आज से 25 साल पहले: "क्या हुआ अगर दूसरी जाति के लड़के से वह शादी कर रही है, किसी गोरे या काले से तो नहीं कर रही न! दुनियावालों की चिंता न करें, वो तो कुछ दिन बातें बनाएँगे, फिर किसी और को पकड़ लेंगे।"
आज से 10 साल पहले: "चलो, गोरे/काले से सही, किसी ग़ैर मुल्क वाले से तो नहीं कर रही न! दुनियावालों की चिंता न करें, वो तो कुछ दिन बातें बनाएँगे, फिर किसी और को पकड़ लेंगे।"
आज: "चलो, किसी ग़ैर मुल्क वाले से सही, लैस्बीयन से तो नहीं कर रही न! दुनियावाले . . . कौन-से दुनिया वाले? हम जैसे लोगों से ही तो दुनिया बनी है न!"
आज से 10 साल बाद: "लैस्बीयन से ही सही, कम से कम अपनी जाति के लड़के से तो नहीं कर रही न . . . चलो अच्छा हुआ, ससुराल वालों की सारी उम्र की किचकिच वग़ैरह से बच गयी।"
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments