बेटी बचाओ's image
NaN min

बेटी बचाओ

मधु शर्मामधु शर्मा
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

बुज़ुर्ग पिता ने जब चोला छोड़ा,
दहाड़े मार-मार तब बेटा रोया।
उसी के यहाँ आज बेटी हुई है,
यह सुनते ही वो होश में नहीं है।
 
चोला चाहे बच्ची का नया-नया,
मारना उसको निश्चित हो गया।
बच्ची की माँ रो-रो कर दे दुहाई,
निर्दयी की बेटी क्यों बनके आई।
 
तड़पती हुई पति से वह यूँ बोली,
कब तक खेलोगे ख़ून की होली?
बेटियाँ निभाती माँ-बाप का साथ,
बेटी के ख़ून से न रँगो अपने हाथ।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts