
0 Bookmarks 62 Reads0 Likes
चंद राज़, राज़ ही रहने दें, बेहतर होगा,
कुछ बातें मगर कह लेने दें, बेहतर होगा।
ज़ख़्म नासूर न बन जायें कहीं भीतर ही,
इन आँसुओं को बह लेने दें, बेहतर होगा।
चुभते हैं बेशक, फिर भी मीठे-मीठे से हैं,
दर्द पराये सही, सह लेने दें, बेहतर होगा।
यह रेत का बना है, लेकिन घर है हमारा,
न तोड़ें, ख़ुद ही ढह लेने दें, बेहतर होगा।
जलाएँ या दबा दें क्या फ़र्क पड़ेगा, मधु
मिट्टी हूँ, मिट्टी में मिलने दें, बेहतर होगा।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments