अग्निदाह's image
NaN min

अग्निदाह

मधु शर्मामधु शर्मा
0 Bookmarks 80 Reads0 Likes

इच्छाओं को अपनी बटोरकर,
उन एक-एक का गला घोंटकर,
अरमानों का कफ़न ओढ़ा दूँगी,
चाहतों की चिता पर सुला दूँगी।
 
आहों द्वारा अग्निदाह करवाकर,
हसरतों को हँसके गले लगाकर,
आशाओं सहित अलविदा कहूँगी,
पीड़ पराई ही सही,  सदा सहूँगी।     
 
'इनके-उनके' पक्षपात में न पड़ूँगी,
एक-एक करके यादें विदा करूँगी, 
उखाड़कर दिल, वहीं शिला धरूँगी,
निर्दोष हूँ, फिर भी अहिल्या बनूँगी।  
 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts