
0 Bookmarks 67 Reads0 Likes
बोलकर झूठ मुकर जाना अदा उनकी,
छोड़कर लौट-लौट आना अदा उनकी।
शहर-शहर एक से एक हसीं महबूबा,
शख़्स देखा पहली दफ़ा ऐसा अजूबा,
ख़ुलेआम यूँ प्यार जताना अदा उनकी
बोलकर झूठ मुकर जाना अदा उनकी।
बदतर हालात चाहे सामने खड़े हुए हों,
घर में चाहे खाने के लाले पड़े हुए हों,
रईस मानिंद पैसा लुटाना अदा उनकी,
बोलकर झूठ मुकर जाना अदा उनकी।
छोटी-मोटी बातों पे क्यूँ रोना-रुलाना,
पोंछ के आँसुओं को हमेशा मुस्कुराना,
रोते हुओं को ऐसे हँसाना अदा उनकी,
बोलकर झूठ मुकर जाना अदा उनकी।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments