रच लेता है अक़्सर's image
NaN min

रच लेता है अक़्सर

माधव नागदामाधव नागदा
0 Bookmarks 68 Reads0 Likes

आज का कवि
मामूली चीज़ों पर
रच लेता है अक़्सर
ग़ैर मामूली कविताएँ


मसलन
उपले थेपती
उस मरियल सी साँवली युवती को
बना लेता है
कविता की नायिका
सामने से जिसके
ख़ुशबू के झोंके की तरह
गुज़री है एक मेम
कोहनी-कोहनी तक
मेंहदी सजाये;
युवती अनजाने ही
उपले पाथना भूल
अपने में खोयी
मांडने लगती है लकीरें उसी गोबर से
और निरखती है
मेंहदी के रचाव में

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts