प्रतिरोध's image
NaN min

प्रतिरोध

माधव नागदामाधव नागदा
0 Bookmarks 65 Reads0 Likes

चिड़िया
पहचानती है अपना दुश्मन
चाहे वह
बिल्ली हो या काला भुजंग
 
जिस चोंच से
बच्चों को चुगाती है चुग्गा
या फिर
किसी लुभावने मौसम में
गुदगुदाती है चिड़े की पीठ
उसी चोंच को
बनाना जानती है हथियार
 
जानते होते हुए भी
कि
घोंसले में दुबके बच्चे
पंख उगते ही
उड़ जायेंगे फुर्र से
अनजानी दिशाओं में,
आता देख
भयंकर विषधर

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts