
0 Bookmarks 67 Reads0 Likes
मौसम आ गया है
फिर से
पत्नी और चिड़ियों के बीच
नोक-झोंक का,
पत्नी
घर सँवारने की ज़िद में
उजाड़ देती है घोंसले
चिड़ियेँ घर बसाने की आकांक्षा में
बिखेर देती हैं पत्नी का झाड़ू
और
गूँथ देती हैं तिनका-तिनका
किसी रोशनदान, आले या अलमारी की
ऊपरवाली ताक में!
चिड़ियों को नहीं मालूम
कि
इन सबका मालिक भी है कोई
वे तो सारी दुनिया को
समझती हैं अपना
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments