बचा रहे आपस का प्रेम's image
NaN min

बचा रहे आपस का प्रेम

माधव नागदामाधव नागदा
0 Bookmarks 14 Reads0 Likes

एक विचार अमूर्त सा
कौंधता है भीतर
कसमसाता है बीज की तरह
हौले से
सिर उठाती है कविता
फूट रहा हो जैसे
कोई अँखुआ
धरती को भेद कर;
 
तना बनेगा
शाखें निकलेंगी
पत्तियां प्रकटेंगी
एक दिन भरा-पूरा
हरा-भरा
पेड़ बनेगी कविता
 
पेड़ ही तो है कविता
इस झुलसाने वाले समय में
कविता से इतर
छाँव कहाँ
सुकून कहाँ !
यहीं तो मिल बैठ सकते हैं

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts