आसक्ति-विरक्ति द्वंद्व's image
NaN min

आसक्ति-विरक्ति द्वंद्व

लोकेश शुक्ला 'निर्गुण'लोकेश शुक्ला 'निर्गुण'
0 Bookmarks 12 Reads0 Likes

कभी है ज़माना याद
कभी खुद को भूल रहा हूँ
आसक्ति-विरक्ति के बीच
झूला झूल रहा हूँ

न जाने क्या ग़म है कि
सिकुड़ता जा रहा
न जाने क्या ख़ुशी है
कि फूल रहा हूँ

एक तराजू है ..हर हाथ
पाप-पुण्य का
हर घड़ी... हर वक़्त
तुल रहा हूँ

एक फ़िज़ा है
जो मैला किए जाती है मुझको
एक गंगा है
जिसमें धुल रहा हूँ

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts