
0 Bookmarks 16 Reads0 Likes
प्रीत हरीतिमा लिए
अनोखी
साजन तुम्हरे मन की
गलियाँ . . .।
नरम घास का बिछा
ग़लीचा
स्नेह भरित जूही की
कलियाँ . . .
साजन तुम्हरे मन की
गलियाँ . . .।
बना गिलहरी सा
मन मेरा . . .
फुदक रहा हर डाल
पात पर . . .
अधिकार समझ मैं
फिरूँ निडर सी
बैठ शाख़ पर तोड़ूँ
फलियाँ . . .
साजन तुम्हरे मन की
गलियाँ . . .।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments