
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
जिस दिन से चला था मैं,
वृन्दावन की सघन घनी
कुंज गलियों से,
राधे, सुनो, तुम मेरी मुरलिया
फिर, ना बजी!
किसी ने तान वंशी की
फिर ना सुनी!
वंशी की तान सुरीली,
तुम सी ही सुकुमार
सुमधुर, कली सी,
मेरे अन्तर में,
घुली - मिली सी,
निज प्राणों के कम्पन सी
अधर रस से पली पली सी!
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments