
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
बीती रात का सपना, छिपा ही रह जाये,
तो, वो, सपना, सपना नहीं रहता !
पायलिया के घुँघरू, ना बाजें तो,
फिर, पायल पायल कहाँ रहती है?
बिन पंखों की उड़ान आखिरी हद तक,
साँस रोक कर देखे वो दिवा-स्वप्न भी,
पल भर मेँ लगाये पाँख पंखेरु से उड़,
ना जाने कब, ओझल हो जाते हैं!
मन का क्या है? सारा आकाश कम है--
भावों का उठना, हर लहर लहर पर,
शशि की तम पर पड़ती, आभा है!
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments