पिया मोरा's image
NaN min

पिया मोरा

लवनीत मिश्रलवनीत मिश्र
0 Bookmarks 17 Reads0 Likes

​मैं बावरी बन घूमती,
पिया नगर शहर और गाँव,
लोक लाज तज आई हूँ,
थमे ना मेरे पाँव।

 

कोई दाग़ चरित्र धरे,
कोई धरे नज़र अश्लील,
कोई समझे ना समझ,
कोई धरे हृदय में कील।

 

सब सह पीड़ा आई हूँ,
बन नदियाँ की धार,
गंगा जैसा पावन है,
प्रेम चरित्र और प्यार।

 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts