
0 Bookmarks 66 Reads0 Likes
लोग झूमते चलें ये फाग का महीना है
तन-मन में आग लगी, आग का महीना है!
बाग़ में बसन्त जब हौले से आता है
तितली और भौरों के साथ मँडराता है।
आम के दरख़्तों पर नवकिसलय आता है
लीची की फुनगी से कोयल-दल गाता है।
रक्तिम गुलाल से दहका हर रंग है
केसर की गंध में गदराया अंग है।
गालों पर छलकी है टेसू की लाली
बलखाती नार चलें चाल मतवाली।
प्रीतम बग़ैर ये ढंग नहीं भाते
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments