
0 Bookmarks 63 Reads0 Likes
समय के पटल पर बने चित्र कितने,
किसी ने बनाया किसी ने मिटाया।
किसी को विजय और कीर्ति मिली तो,
किसी ने पराजय और अपयश उठाया।
नूतन निरंतर समय की गति है,
मुड़कर न देखा कभी यह किसी को।
साक्षी बना यह पुरातन से सबका,
सुन्दर अतीत में समेटा सभी को।
समय न रुकता न झुकता कहीं पर,
अनवरत चलता अनन्त के पथ पर।
मानव विभाजन जो करता समय का,
दिन रात सुबह शाम की संज्ञा देकर।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments