फिर भी मैं पराई हूँ's image
0 Bookmarks 8 Reads0 Likes

माँ का आँचल, पिता का प्यार,
भाई बहन को छोड़ के आई।
कितने अरमानों को लेकर,
पिया घर मैं ब्याह कर आई॥


मन हर्षित, इक नई उमंग,
जीवन की ख़ुशियाँ सजाने आई।
जीवन साथी संग नई तरंगें,
ख़्वाबों की होगी नई अँगड़ाई॥


तन मन से मैं अर्पित रहती, 
मायके का मोह मैं तज आई,
सास ससुर प्रियतम की सेवा,
फिर भी मैं हूँ कितनी पराई॥

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts