जीवन प्रवाह's image
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes

अक्र बक्र दो नदी किनारे 
बीच बहे जीवन की धारा। 
गंगा सागर में मिलने तक 
सुख-दुःख ये ही सहें हमारा। 


दो कंधों से सटा रपटता 
धरा धरातल पर बहता।  
कभी प्रपात बनता गिरता 
कभी बाँध सी पराधीनता। 


कभी ऊर्जा उसे उठाकर 
गगन चूमने प्रेरित करता। 
कभी लेप चन्दन का बनकर 
तनमन  में शीतलता भरता।  

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts