ओर्चिड हूँ मैं's image
NaN min

ओर्चिड हूँ मैं

कुमारी अर्चनाकुमारी अर्चना
0 Bookmarks 57 Reads0 Likes

अमीर दुल्हों के सेहरे
वैवाहिक जोड़ के
गलमाला बन
शान से शादी के मंडपों में
सजता हूँ
ओर्चिड नाम है मेरा
महँगा फूल हूँ मैं!

मुझे ख़रीदना 
हर किसी के बस की बात नहीं
आकर्षक धन है मेरा
गुलाब की ख़ुशबू नहीं मुझ में
पर गुलाब से महँगा बिकता हूँ
मुझे ख़रीदने वाला
दस बार अपनी जेब टटोलता है
असमंजस में सदा रहता है
ख़रीदे या ना ख़रीदे!

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts