तो जगा देना's image
NaN min

तो जगा देना

कुमार लवकुमार लव
0 Bookmarks 50 Reads0 Likes

सो जाऊँ, 
तो जगा देना। 
 
मेरे साथ
सपनों के पीछे भागना, 
न मिलें
तो भुला देना। 
 
थक जाऊँ, 
तो सुला देना। 
 
नींद में पूछूँ
क्या वक़्त हुआ है, 
अभी देर है
कह थपका देना। 
 
सो जाऊँ, 
तो जगा देना। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts