हर फ़िक्र को धुएँ में . . .'s image
NaN min

हर फ़िक्र को धुएँ में . . .

कुमार लवकुमार लव
0 Bookmarks 151 Reads0 Likes

वे दिन
कुछ और थे, 
धुआँ उड़ाकर
दुनिया को भूल जाता था, 
कोई कुछ कहता भी, 
तो सपनों में खो जाता था। 
 
आज
धुआँ उड़ा, गाड़ी पीछे ली
तो कोई सिर फट गया, 
शायद मर गया वह, 
मैंने देखा नहीं। 
 
आज ही
एक नेता के सिर पर
इनाम देखा, 
अब सोचता हूँ
उसका सिर उतार लूँ
शायाद मशहूर हो जाऊँ, 
और फिर, 
धुआँ उड़ाकर, 
सब भूलना न पड़े। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts