
0 Bookmarks 67 Reads0 Likes
नववर्ष का करें अभिनंदन,
माँ दुर्गा का करें हम वंदन।
आदिमाता के आगमन से,
धूल का कण-कण हुआ चंदन।
कितना सुंदर, कितना प्यारा,
विष्णु ने इस जग को सँवारा।
अवनी से देखो अम्बर तक,
स्वर्गिक रश्मियों से निखारा।
सिन्दूरी भोर लिए आया,
नववर्ष नव चेतना लाया।
सूरज बिखरे स्नेहिल किरणें,
झरना ने भैरवी सुनाया।
सीखें इंसानियत से रहना,
भूलकर भी कटुवचन
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments