नव निर्माण's image
0 Bookmarks 74 Reads0 Likes

युग है यह निर्माण का, 
नूतन अनुसंधान का। 
हम भी कुछ योगदान करें, 
अपना चरित्र निर्माण करें। 
 
प्रकृति ने है हमें रचाया, 
निर्मल काया दे सजाया। 
इसका हम अभिमान करें, 
माँ प्रकृति का सम्मान करें। 
 
मानव अंग हमने पाया, 
सुंदर सृष्टि की हम पे छाया। 
इसका हम गुणगान करें, 
वसुधा का कल्याण करें। 
 
हर सुख सुविधा यहाँ से पाते, 
फिर क्यों हम भूल जाते। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts