
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
ऐ क़लम, मेरी क़लम,
करूँ मैं तुझको नमन।
ऐ क़लम . . .
तुझसे विनती है ख़ास,
करूँ लिखने का प्रयास।
तब देना तुम साथ,
सदा रहना मेरे हाथ।
ऐ क़लम . . .
मेरी लेखनी में हो दम,
रहे न कोई भ्रम,
पढ़कर मेरे विचार,
सुखमय हो संसार।
ऐ क़लम . . .
भरकर उमंगो का रंग,
लेकर अपनों का संग।
रहे कोई न उदास,
पूरी हो सबकी आस।
ऐ क़लम . . .
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments