माता वीणापाणि's image
0 Bookmarks 3 Reads0 Likes

मनहरण घनाक्षरी

 

1. 
छोड़कर घर-द्वार, कर सबसे किनार, 
पढ़ने आए माँ हम, तप पूर्ण कीजिए। 
देकर ज्ञान का दान, माँ करो मेरा कल्याण, 
बन जाऊँ विद्यावान, शरण में लीजिए। 
जय माँ वरदायिनी, जय ज्ञान प्रकाशिनी, 
सफल हो तपस्या माँ, ऐसा वर दीजिए। 
कर सकूँ ऐसा काम, जग में हो ऊँचा नाम, 
दूँ सदा सत्य का साथ, ऐसा ज्ञान दीजिए॥

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts