बेटी धन अनमोल's image
0 Bookmarks 53 Reads0 Likes

मेरे जन्म से पापा क्यों डरते हो, 
मुख अपना मलिन क्यों करते हो? 
बेटी हूँ कोई अभिशाप नहीं, 
फिर मन को बोझिल क्यों करते हो? 
 
इस बात को पापा भूल जाते हो, 
और क्यों मुझे पराया बताते हो? 
मैं भी तेरे बाग़ों की कलियाँ, 
फिर क्यों नहीं प्यार लुटाते हो? 
 
देखो-देखो पापा देखो इधर, 
मत नज़रें फेरो इधर-उधर। 
उस राह से काँटा मैं चुन लूँगी, 
तुम जाओगे पापा जिधर-जिधर। 
 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts