तेरे जन्म के साथ मेरा भी नया जन्म हुआ's image
NaN min

तेरे जन्म के साथ मेरा भी नया जन्म हुआ

कु. सुरेश सांगवान 'सरू’कु. सुरेश सांगवान 'सरू’
0 Bookmarks 74 Reads0 Likes

तेरे जन्म के साथ मेरा भी नया जन्म हुआ
एक नन्ही परी मेरे आँचल में आई
जिसके चेहरे में कहकशाँ की झलक पाई
वो लम्हा लम्हा पल पल मेरा जहान होती चली गई
पापा की परी भैया की भावना 
मम्मी की मुस्कान होती चली गई
और इस दौरान
तुम्हें मैंने हर इक तासीर में बहना सिखाया है
बदलते वक़्त की रफ़्तार से चलना सिखाया है
तहज़ीब वफ़ा और प्यार के
साँचे में ढलना सिखाया है
इल्म-ओ-हुनर से रोशनी करना सिखाया है
तू है मेरे चमन की फिज़ाओं में 
शामिल बहार बन कर
तू है घर की रौनक़ 
सावन का झूला, राखी का धागा
ख़ुशियों का त्यौहार बन कर
अब लाड़ली मेरी 
नए रिश्तों की वीणा के 
तारों की मधुर झंकार होगी
तेरी सिफ़त से तेरी शफ़क से 
प्यार की दौलत बेशुमार होगी
इसी प्यार इसी तालीम इसी तरबियत के साथ
आज मेरी लाडो के
नया घर नई दुनियाँ नए सपने हैं आँखों में
मेरी नूर ए नज़र चली है ससुराल 
नम आँखें हैं मगर हो गए निहाल
मेरे आँगन में बचपन अपना छोड़कर
पिया से अब दिल का रिश्ता जोड़कर
दादा-नाना चाचा चाची मामा मामी भैया भाभी 
जीजी जीजा की लाख दुआएँ लेती जा 
जश्न-ए-शादी और विदाई का दस्तूर पुराना है 
मम्मी पापा और भैया को ये रस्म निभाना है
हम हमेशा रहेंगे तेरे और अब तुम्हें पिया का घर अपनाना है

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts