क्या पढूँ ग़ज़लें लिखूँ अशआर मैं's image
NaN min

क्या पढूँ ग़ज़लें लिखूँ अशआर मैं

कु. सुरेश सांगवान 'सरू’कु. सुरेश सांगवान 'सरू’
0 Bookmarks 55 Reads0 Likes

क्या पढूँ ग़ज़लें लिखूँ अशआर मैं
जानता है तू नहीं फ़नकार मैं


मंज़िलों की ओर तो देखा नहीं 
रास्तों से कर रही थी प्यार मैं


चुप रही सहती रही तो कुछ न था
बोलते ही बन गई तक़रार मैं
 

गल रही हूँ रात दिन ख़ुद ताप में
दूसरों को दे रही आकार मैं


मोल क्या देना है कितनी चीज़ का
सीखने जाती नहीं बाज़ार मैं


प्यार ने आकर वफ़ा से यूँ कहा 
तू मिरी दुनियाँ तिरा संसार मैं


लाडली तू आसमाँ है सोच का
और तेरे व्योम का विस्तार मैं


दूसरों की सोचता है दिल मिरा
कर नहीं सकती कोई व्यापार मैं

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts