
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
ख़्वाबों की फ़हरिस्त लगा दी
ख़ुद ही अपनी नींद उड़ा दी
दस्तक देकर दरवाज़े पर
घर की छत दीवार हिला दी
दिल को रक्खा अंधेरे में
जिस्मों को रंगीन क़बा दी
पहले चेहरा साफ़ किया फिर
आईने को धूल चटा दी
तेरी याद दिलाती थी जो
मैंने वो तस्वीर हटा दी
फूल खिला तो उठ ख़ुशबू ने
भँवरों को ये बात बता दी
आग बहुत थी पहले से ही
दुनियाँ ने कुछ और हवा दी
जो तेरे रस्ते में आती
मैंने वो दीवार गिरा दी
गीली लकड़ी सुलगाई फिर
धीरे-धीरे आग लगा दी
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments