
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes
ख़ुदा की मेहरबानी या कोई इकराम समझेंगे
करेंगे हम नहीं अफ़सोस बस ईनाम समझेंगे
ज़माने के तभी सारे ग़मो-आलाम समझेंगे
कभी जब हम मुहब्बत से लिखे पैग़ाम समझेंगे
चुने हैं हम ने ख़ुद ही इश्क़ में दुश्वार ये रस्ते
झमेले भी अगर होंगे तो हम आराम समझेंगे
मिला दो या ख़ुदा उनसे तमन्ना है यही अपनी
कहेंगे राधिका ख़ुद को उन्हें घनश्याम समझेंगे
समझ लो फ़र्ज़ अपना और जिम्मेदारियाँ अपनी
रहेंगे सब सुखी जब अपना-अपना काम समझेंगे
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments