
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
2122 2122 2122 212
ख़ूबसूरत याद जब तन्हाई को महका गयी
बाग़ ए दिल में यकबयक ही प्यार की रुत छा गयी
जिस वफ़ा से जिस अदा से पेश आया हाय वो
क्या बताऊँ किस क़दर मुझ को वो आदत भा गयी
आप-बीती जो सुनाई इस जहां के रू-ब-रू
घूम फिर के बात सारी फिर हमीं तक आ गई
ख़्वाब के गुलशन में आकर ज़िंदगी की बेबसी
इश्क़ वाले आसमां के दायरे समझा गई
ये ज़माने की हवा ज़ालिम है कैसी ए 'सरू '
एक झोंके ही से मेरा आशियां बिखरा गई
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments