काम कैसा अजब कर गई ख़्वाहिशें's image
NaN min

काम कैसा अजब कर गई ख़्वाहिशें

कु. सुरेश सांगवान 'सरू’कु. सुरेश सांगवान 'सरू’
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

212    212    212    212
 
काम कैसा अजब कर गई ख़्वाहिशें
एक मुर्दे में जां भर गई ख़्वाहिशें
 
इनकी नाज़ुक मिज़ाजी न पूछो हुज़ूर 
एक ठोकर लगी डर गई ख़्वाहिशें
 
इश्क़ वाली गली से गुज़रना नहीं 
मैंने सोचा बहुत पर गई ख़्वाहिशें
 
राह दिल की इन्हें ख़ूब मालूम है 
आँख से चलके भीतर गई ख़्वाहिशें
 
आग से खेलना ख़ूब सीखा ‘सरू’
दिल जलाकर मेरा मर गईं ख़्वाहिशें

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts