कहो इश्क़ का आस्ताना कहाँ है's image
NaN min

कहो इश्क़ का आस्ताना कहाँ है

कु. सुरेश सांगवान 'सरू’कु. सुरेश सांगवान 'सरू’
0 Bookmarks 3 Reads0 Likes

122   122   122    122
 
कहो इश्क़ का आस्ताना कहाँ है
झुका देंगे ये सर झुकाना कहाँ है
 
जहाँ भी रहेंगे बिखेरेंगे खुशियाँ
न बूझो हमें मुस्कुराना कहाँ है
 
मुहब्बत का ये गीत गाना कहाँ है 
बता चाहतों का ज़माना कहाँ है 
 
हुनर जानता है यहाँ हर सितारा 
उसे मत बता झिलमिलाना कहाँ है
 
अगर हद है कोई तो वो भी बता दो
ख़यालों का पंछी उड़ाना कहाँ है
 
इबादत मुहब्बत ज़रूरत या दौलत
 बता बंदगी का ठिकाना कहाँ है
 
तुम्हीं ज़िंदगी हो तुम्हीं आशिक़ी हो
 तुम्हें छोड़कर और जाना कहाँ है

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts