जवां हो प्यार तो किसको अदाकारी नहीं आती's image
NaN min

जवां हो प्यार तो किसको अदाकारी नहीं आती

कु. सुरेश सांगवान 'सरू’कु. सुरेश सांगवान 'सरू’
0 Bookmarks 17 Reads0 Likes

1222   1222   1222    1222
 
जवां हो प्यार तो किसको अदाकारी नहीं आती 
निकलकर बादलों से ख़ुद ही चिंगारी नहीं आती 
 
ज़रूरी है लगे ठोकर मिले चकमा उठे पीड़ा
किताबें लाख पढ़ लो तो भी हुशियारी नहीं आती
 
यही दुनियां से सीखा है यही है तज़रिबा अपना
न करता बेईमानी तो मिरी बारी नहीं आती 
 
कभी आलस नहीं छोड़ा चटोरापन रहा क़ायम 
अगर मैं ठीक से रहता तो बीमारी नहीं आती 
 
हुनर है ख़ानदानी या लगी सदियां कमाने में 
फ़क़त दो-चार दिन में यार ख़ुद्दारी नहीं आती

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts