
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
गीत ग़ज़लों की ज़ुबाँ थे पहले
आप लफ़्ज़ों में निहाँ थे पहले
आपको ख़ाक़ नज़र आते हैं
हम पटाख़ों की दुकाँ थे पहले
चुभ गये ख़ार हज़ारों दिल पे
ये बहारों के निशाँ थे पहले
इक तुम्हीं तो मिरे अपने थे यहाँ
तुम रक़ीबों में कहाँ थे पहले
प्यार मिलता है यहाँ क़िस्मत से
ये तुम्हारे ही बयाँ थे पहले
हम लड़ा बैठे तुम्हीं से अँखियाँ
और भी कितने यहाँ थे पहले
ध्यान आया है अभी अपना 'सरु'
हम ज़माने में रवाँ थे पहले
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments