
0 Bookmarks 14 Reads0 Likes
चरागाँ ये सूरज सितारे न होंगे
कहानी है मेरी उजाले न होंगे
जहाँ से अकेले ही लड़ना पड़ेगा
तिरे साथ बिटिया सहारे न होंगे
कहाँ से मिलेगी महक ज़िंदगी की
मकाँ में खुले गर दरीचे न होंगे
मशीनों से चलता है संसार सारा
बने हाथ के अब निवाले न होंगे
मुलाक़ात की बात होती नहीं है
अजी फ़ोन से तो गुज़ारे न होंगे
दिखाकर मुहब्बत करेंगे छलावा
सभी लोग तो हम सरीखे न होंगे
चलेगी अभी तो इशारे पे दुनियाँ
सदा सरबुलंदी पे तारे न होंगे
रिहाई नहीं क़ैद चाहे दिवाना
खुले आसमाँ पे ठिकाने न होंगे
अभी गीत गाती है बुलबुल चमन में
अभी टूटकर फूल बिखरे न होंगे
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments