
0 Bookmarks 16 Reads0 Likes
1222 1222 1222 1222
चले आना तेरे रस्ते में मैं पलकें बिछाऊँगी
तेरे क़दमों की आहट सुनते ही मैं दौड़ आऊँगी
मुहब्बत के सभी आज़ार पिन्हां और गहरे हैं
अगर दिल चोट खा बैठा कहाँ मरहम लगाऊँगी
जो है इक ख़ास ही अंदाज़ तेरा बात करने का
भले कोशिश करूँ कितनी, नहीं मैं भूल पाऊँगी
कहाँ ख़ुशबू को कोई गुल कभी है क़ैद रख पाया
बिखर जाऊँगी दुनिया में, मैं भी ख़ुशबू लुटाऊँगी
दुआओं से वफ़ाओं से अदाओं से इरादों से
सजाऊँगी सलीक़े से मैं सब रिश्ते निभाऊँगी
रहेंगे राबिते हम में सदा ई मेल इंस्टा से
करूँगी कॉल तुझको फोन मैं अक्सर मिलाऊँगी
ज़माने में भले तू कितना भी मसरूफ़ हो जाना
भरोसा है मुझे फिर भी मैं तुझको याद आऊँगी
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments