
0 Bookmarks 37 Reads0 Likes
2122 1122 1122 22
आप आये तो बहारों के ज़माने आए
चाँद तारे भी यहाँ दीप जलाने आए
सिर्फ़ इज़्ज़त से लियाक़त से करी थीं बातें
मुफ़्त में हाथ मुहब्बत के ख़ज़ाने आए
सोचती हूँ कि गिराया है मुझे किस किस ने
और वो कौन थे जो मुझ्को उठाने आए
हमने पूछी थी कोई राह फ़क़त जीने की
और वो मरने की तरकीब बताने आए
इक दफ़अ उनको ज़रा मुस्कुरा के क्या देखा
तीर सब हम पे सवालों के चलाने आए
एक चिंगारी की जिनको भी ख़बर पहुँची वो
ले के नफ़रत की हवा आग लगाने आए
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments