
0 Bookmarks 42 Reads0 Likes
आँखों में तेरे ही जलवे रहते हैं
बातों में फूलों के चरचे रहते हैं
सीधे सुलझे ही हैं रस्ते दुनियाँ के
हम हैं कि ख़्वाबों में उलझे रहते हैं
जान हथेली पे रहती है कश्ती की
रोज़ यहाँ पर तूफ़ाँ आये रहते हैं
कौन भला दुनियाँ में दर्द से छूटा है
दर्द से इतना क्यूँ घबराये रहते हैं
बैठ नहीं पाते इक पल को ख़ाली हम
उल्टा सीधा कुछ कुछ करते रहते हैं
कोई उनके सिर इल्ज़ाम नहीं आता
जो दुनियाँ में काम से बचके रहते हैं
सबको अपना लेती है चाहत यारों
सोचो क्या अपने ही अपने रहते हैं
सहरा में रहके भी जिनको प्यास नहीं
जाने किस बारिश में भीगे रहते हैं
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments