आम कीजिए मुझे ख़ास कौन कर गया's image
NaN min

आम कीजिए मुझे ख़ास कौन कर गया

कु. सुरेश सांगवान 'सरू’कु. सुरेश सांगवान 'सरू’
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

आम कीजिए मुझे ख़ास कौन कर गया   
वो तो इक सराब था जाने अब किधर गया 

 

मैं कहाँ कहाँ गई इक तिरी तलाश में
तू मिरा नसीब है तू कहाँ ठहर गया

 

लाख कोशिशें हुई बाँध लें इसे यहीं
कौन रोकता उसे वक़्त था गुज़र गया

 

और क्या मैं माँगती शाम के चराग़ से
रौशनी तमाम वो नाम मेरे कर गया

 

इस क़दर हवा चली कुछ मुझे दिखा नहीं
प्यार का ग़ुबार था सब ख़राब कर गया

 

ज़िंदगी फटी हुई इक क़िताब सी रही
रोज़ इस क़िताब का सफ़्हा इक उतर गया

 

शोर था मचा हुआ दूरियाँ थी दरमियाँ
मैं पुकारती रही कारवाँ गुज़र गया

 

पेट की पुकार थी छोड़ना पड़ा सदन
नौकरी तलाशने गाँव से नगर गया  

 

बार-बार तू नज़र यूँ न आज़मा 'सरु'
फिर उसे न देख जो आँख से उतर गया

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts