
0 Bookmarks 55 Reads0 Likes
1222 1222 122
अगर सारा ज़माना चाहिए था
तुझे पहले बताना चाहिए था
ज़माने में हमें इक दूसरे का
समझ में दर्द आना चाहिए था
ये पुल उम्मीद का ज़र-ज़र पड़ा है
ये अब तक टूट जाना चाहिए था
जला डाला उन्हें सूरज ने जिनको
उजालों का ख़ज़ाना चाहिए था
नमक छिड़का है ज़ख़्मों पर उसी ने
जिसे मरहम लगाना चाहिए था
हिसाबों से नहीं चलती ये दुनिया
मुहब्बत से चलाना चाहिए था
भरोसे क्यूँ रहे तक़दीर के हम
हुनर भी आज़माना चाहिए था
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments