नवयुग का गीत's image
0 Bookmarks 50 Reads0 Likes

जो पीत हुए पत्र रोक रहे हरित नवकोंपलों को,
उन्हें आज वृक्ष शाखाओं से टूट कर गिरने दो 
जो दिन हो गए हैं सारहीन पुरातन युग के वे 
उन्हें आज हमारे जीवन से तुरंत तुम फिरने दो।

 

जो महल बने पड़े हैं विघ्न मानव प्रगति में 
उन्हें बास्तील के क़िले समान  गिराओ तुम 
ध्वजा अन्याय व अनैतिकता की हो  निर्भीक
सड़क सड़क पथ पथ पर मिलकर जलाओ तुम।

 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts