महामारियों के इस दौर में's image
NaN min

महामारियों के इस दौर में

क्षितिज जैन ’अनघ’क्षितिज जैन ’अनघ’
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

महामारियों के इस दौर में
मानव ग्रसित है
एक और महामारी से
जो है मीठे गरल-से भ्रम की
जिससे पीड़ित आदमी को
लगता है ठग लेगा वह दुनिया को
लगता है बच जाएगा वह 
करके सारे पाप
लगता है चढ़ती रहेगी उसकी 
काठ की हाँड़ी
झूठ के चूल्हे पर
लगता है सफल होंगे
उसके सारे फ़रेब . . . 
और इसीलिए वह दिन रात 
बोलता है सफ़ेद झूठ
औरों को ठगने की ख़ुशफ़हमी में
ठगता है ख़ुद को प्रतिपल

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts